लखीसराय: लखीसराय में बच्चा को गायब करने मामले में अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महज डेढ़ घंटा के अंदर लापता बालक दस्तयाब
लखीसराय नगर परिषद के वार्ड संख्या 02 DAV स्कूल के पीछे से बच्चा को गायब करने के मामले में पुलिस ने लखीसराय के पंजाबी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रुबैद के पुत्र मोहम्मद फारूक अंसारी को गिरफ्तार किया है. रविवार पूर्वाह्न 9 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार पूर्वाहन 12 बजे से बालक गायब था. बालक विद्यापीठ चौक के पास पुरानी बाजार गली से दस्तयाब हुआ.