शिवहर: जिले से बहने वाली बागमती नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी, जिला पर टला बाढ़ का खतरा
बारिश में कमी आने के बाद जिले से बहने वाली बागमती नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज किया गया है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि बागमती नदी के डुब्बा धार खतरे का निशान 61.28m है. जो जलस्तर अभी घटकर 60.48m पर पहुंच गया है. जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है. जिससे जिला पर फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है. फिर भी जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।