शिवहर: एसडीएम और एसडीपीओ ने डुब्बा घाट और मोहारी घाट पर पहुंचकर डूबे हुए युवक के बारे में एसडीआरएफ से ली जानकारी
एसडीएम अविनाश कुमार और एसडीपीओ अनिल कुमार आज बागमती नदी के डुब्बा घाट और मोहारी घाट पर पहुंचकर डूबे हुए युवक के बारे में एसडीआरएफ के टीम से जानकारी हासिल की है. उन्होंने बताया है कि गुरुवार की देर शाम मोहारी घाट पर एक 24 वर्ष युवक डूब गया था. जिसका अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है. एसडीआरएफ और गोताखोर को सर्च अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।