मंडला: 9 दिन से हड़ताल पर डटे संविदा स्वास्थ्य कर्मी, कलेक्ट्रेट मार्ग पर दे रहे धरना, भुगतान भी अटके
Mandla, Mandla | Jun 9, 2026 जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगो को लेकर 9 दिन से हडताल पर डटे हुए हैं। मंगलवार को तीन बजे कलेक्ट्रेट मार्ग में धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि जिले में करीब 500 संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं। कर्मियों की मुख्य मांग नियमितीकरण, एनपीएस का लाभ दिया जाना, स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाना, ग्रेड पे में सुधार शामिल हैं।