बिहटा: बिहटा पुलिस ने जमीन रजिस्ट्री को लेकर अपहरण के मामले में मनेर के एक युवक को किया गिरफ्तार
Bihta, Patna | Jun 6, 2026 बिहटा पुलिस ने जमीन रजिस्ट्री को लेकर अपहरण के मामले में संलिप्त मनेर के छितरोली गांव के रहने वाले कृष्णकांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया की पैनाल गांव के रहने वाले सोनू कुमार की जमीन रजिस्ट्री से जुड़े अपहरण के मामले में कृष्णकांत को संलिप्त पाया गया है। उक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।