पीरो: अमोरजा में नवयुवक खेल मैदान का भव्य उद्घाटन, युवाओं में उत्साह देखा गया
Piro, Bhojpur | Jun 23, 2026 अमोरजा में नवयुवक खेल मैदान का रंगारंग उद्घाटन समारोह सोमवार की शाम 5:00 करीब आयोजित किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक महेश पासवान, प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका कुमारी, अंचलाधिकारी चंदन चौधरी, थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार तथा पसौर पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार शाह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।