पुपरी: नानपुर के जानीपुर गाछी के पास नर्सिंग का छात्र घायल मिला, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया
नानपुर के जानीपुर गाछी के निकट बुधवार को एक बजे दिन में बैदेही नर्सिंग एवं हायर एजुकेशन के छात्र अमन कुमार जख्मी अवस्था मे मिला। जख्मी को ग्रामीणों ने इलाज के लिए पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया। जहाँ चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। जख्मी में अपने साथी रमन रंजन पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।