हटा: अवैध शराब बिक्री पर ग्रामीणों का मोर्चा, कच्ची शराब के साथ दो लोग पकड़कर मडियादो थाने पहुंचे
Hatta, Damoh | Apr 12, 2026 मड़ियादो थाना क्षेत्र में कच्ची महुआ शराब की सफ्लाई और बिक्री से परेशान आदिवासी मोहल्ले के लोग अब लामबंद हो गए और शराब तस्करी के खिलाफ मोर्चा खोल दियावार्ड के युवाओ ने एक टोली बनाकर तस्करों की घेराबंदी शुरू की और वार्ड में कच्ची शराब सफ्लाई करते 2 लोगो को पकड़ा करीब 20 लीटर कच्ची शराब सहित ग्रामीण मडियादो थाने पहुंचे,पुलिस ने मामला दर्ज किया