संडीला: कछौना भक्तिमय हुआ, पौराणिक मंदिरों में गूंजे भजन, जगह-जगह भंडारों में बंटा प्रसाद
Sandila, Hardoi | May 19, 2026 कछौना में जेष्ठ माह के तृतीय मंगलवार को सुबह से कछौना के प्रसिद्ध पौराणिक मंदिर लंगड़े दास बाबा सहित विभिन्न मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।पूरे दिन कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में त्यौहार जैसा माहौल रहा। इस बीच गर्मी में लोग एक दूसरे को ठंडा शर्बत , बूंदी, पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण कर पुण्य कमाया।