बहेड़ी: बिहारीपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार से की मारपीट, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर निवासी पीड़ित महिला महारानी पत्नी बृजलाल के मुताबिक बीती 19 अप्रैल को देर शाम करीब आठ बजे उसका बेटा वीरेंद्र अपने घर के दरवाज़े पर खड़ा था आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले चार दबंग हीरालाल,अजय,सत्यवीर, एवं राकेश अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ आए और उसके बेटे से गाली गलौच कर मारपीट करने लगे ।