बेगूसराय: भगवानपुर थाना की पुलिस ने दोहटा के पास से 13 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, SP ने दी जानकारी
भगवानपुर थाना की पुलिस ने दोहटा के पास से 13 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. एसपी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब कारोबार में लगे हुए हैं.