बेगूसराय: शक्ति वाटिका सभागार में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए शामिल
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक शहर के विष्णुपुर स्थित शक्ति वाटिका सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गायन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. सर्वप्रथम अध्यक्षीय संबोधन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कार्य समिति की बैठक में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया.