कामां: जुरहरा के बादीपुर गांव में पारिवारिक विवाद बना दर्दनाक हादसा, दो भाइयों की हुई मौत
जुरहरा थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव में घर के झगड़े के बाद महिला कुएं में कूद गई। उसे बचाने के लिए पति रविंद्र और उसका छोटा भाई तेजू भी कुएं में उतर गए, लेकिन कुएं में जहरीली गैस होने से दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है,पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार रात 10 बजे की घटना।