बांके बाज़ार: बांकेबाजार: मुकेश मेडिकल में ताला तोड़कर चोरी, चोर ₹50 हजार नकद ले उड़े
गया जिले के बाँकेबाजार थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित मुकेश मेडिकल दवा दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली। घटना के बाद दुकानदार एवं आसपास के व्यवसायियों में भय का माहौल है।बताया जाता है कि रोज की तरह दुकान बंद कर दुकानदार अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब दुकान