सरदारशहर। मालसर गांव की दलित बस्ती में पिछले कई वर्षों से पेयजल संकट बरकरार है। नियमित आपूर्ति न होने से 80-90 घरों को 1000-1500 रुपए प्रति टैंकर पानी खरीदना पड़ रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने मुख्य चौपाल पर विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।