हज़ारीबाग: पूजा पंडालों के खुले पट, भक्ति में डूबे लोग, मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
हजारीबाग शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। वही शहर के कई पूजा पंडालों में दिन भर पूजा पाठ चलता रहा। और महाआरती हुई और प्रसाद वितरण भी किया गया। वही शहर के सभी पंडालों का पट खोल दिए गए। पट खुलते ही भक्त मां का आशीर्वाद लेने पहुंचने लगे। पूजा समितियां ने भक्तों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए हैं।