सरदारशहर: सरदारशहर से बड़ी खबर, बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को बनाया निशाना, नगदी व लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी
शहर की गणपति विहार कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मुताबिक, पीडित विनोद पारीक अपने परिवार के साथ चेन्नई में रहते हैं, जिसके कारण उनका यह मकान बंद था। पड़ोस में रहने वाले मनीराम जाट इस मकान की देखरेख करते थे। जब मनीराम ने देखा,ताले टूटे थे 55 हजार नगदी, सोने चांदी के ज़ेवरात गायब मिले।