तरारी: तरारी की पंचायत व्यवस्था वेंटीलेटर पर, डेढ़ महीने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और विकास योजनाओं का काम पूरी तरह ठप
Tarari, Bhojpur | May 18, 2026 तरारी प्रखंड की सभी 19 पंचायतों में पिछले डेढ़ महीने से हाहाकार मचा हुआ है . जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी बुनियादी सुविधाओं से लेकर गांवों में चलने वाली तमाम सरकारी विकास योजनाएं पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं . स्थिति यह है कि पंचायत सचिवों की भारी कमी के कारण पूरी व्यवस्था ही वेंटिलेटर पर आ गई है . प्रशासन की तरफ से अब तक इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की