आगर: शहीद की पत्नी से ₹39 लाख से अधिक की ठगी, काका ससुर पर मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में शहीद की पत्नी के साथ लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी काका ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, फरियादिया निशा यादव निवासी तिरुपति विहार कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति सेना में सेवा के दौरान शहीद हो गए थे। शहादत के बाद शासन