लोहंडीगुडा: चित्रकोट का नाइट टूरिज्म ठप, 10 करोड़ की लागत से लगाई गई लेजर लाइट सालों बाद भी नहीं हो पाई शुरू
विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में नाइट टूरिज्म को नई पहचान देने का सपना अब सवालों के घेरे में है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई लेजर लाइट वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। दो-तीन बार परीक्षण के बावजूद परियोजना आज तक नियमित संचालन में नहीं आ पाई।बताया जा रहा है कि इसे लगाने वाले ठेकेदार ने सिस्टम किसी विभाग को आधिकारिक रूप से हैंडओवर ही नहीं किया