संभल: संभल का ऐतिहासिक किला चमका, 29 लाख में करवा सराय गेट का होगा कायाकल्प, जिलाधिकारी ने कहा- जल्द बनेगा यह बड़ा टूरिस्ट हब
सम्भल में ऐतिहासिक धरोहर को संवारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के नेतृत्व में किले के मुख्य प्रवेश द्वार ‘कारवां सराय’ का सफल पुनरुद्धार पूरा हो चुका है। इस कार्य की शुरुआत 5 जनवरी 2025 को हुई थी और फरवरी 2026 में इसे पूर्ण कर लिया गया,जिस पर करीब 29 लाख रुपये खर्च हुए।