कोंच: उतरेंन गढ़ में शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब बरामद
Konch, Gaya | Apr 30, 2026 थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में निरहु कुमार (ग्राम उतरेंन गढ़), प्रमोद यादव एवं जितेंद्र यादव (दोनों ग्राम अहियापुर) शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान निरहु कुमार के घर से 5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की।