गुन्नौर: गांव मलिकपुर के समीप सड़क किनारे खड़े बच्चे को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मासूम बच्चे की हुई मौत
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी संजय कुमार का 7 वर्षीय पुत्र कार्तिक सोमवार सुबह करीब 8 बजे गांव के समीप ईंट भट्ठे पर अपने पिता के पास जा रहा था। कार्तिक सड़क पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार्तिक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।