सतबरवा: पोलपोल पुलिया के पास दो कारों की टक्कर में एक महिला की मौत, पाँच घायल
सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल पुलिया के पास नेशनल हाईवे 39 पर मंगलवार शाम 6:00 बजे दो कार में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच सवार जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान रांची आजाद बस्ती फूल बागान मोहल्ला निवासी फरहान अख्तर की पत्नी नाहिद परवीन के रूप में हुई है।