कायमगंज: गांव पट्टिया कुआं खेड़ा में फसल में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने महिला और दो बेटों को पीटकर किया घायल
कायमगंज कोतवाली के गांव पट्टिया कुआं खेड़ा निवासी आभा देवी अपने खेत में घुइया की फसल में पानी लगा रही थी। इस दौरान परिवार के ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे और फसल में पानी लगाने का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जिससे विवाद बढ़ गया।इस दौरान आभा देवी के साथ मारपीट कर दी बीच बचाव करने पहुँचे।उनके बेटे भाईलाल और गोरेलाल को भी लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया।