करौं: करौं प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी की धूम, शोभायात्रा के साथ हुआ समापन
Karon, Deoghar | Mar 27, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को पथरोल, सिरसा, बास्कुपी, टेकरा समेत विभिन्न पंचायतों और चौक-चौराहों पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, संध्या के समय समिति के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जिसका समापन रात्रि 10:00 बजे हुआ।