मखदुमपुर: मखदुमपुर में लापता नाबालिग लड़का-लड़की बरामद, थाने में किया आत्मसमर्पण
मखदुमपुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बच्ची की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में दबिश के बाद नाबालिग लड़की और लड़का दोनों ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुक्रवार रात करीब 8 बजे तक जारी रही।