चितरंगी: जिले में पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में नाइट काॅबिंग गश्त के दौरान 280 आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
दिनांक 15 एवं 16 जून 2024 की मध्यरात्रि को पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में सिंगरौली जिले की 300 से अधिक पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीम गठित कर नाइट काॅबिंग गस्त के दौरान गिरफ्तारी वारंटी,फरारी वारंटी,अस्थाई वारंटी, इनामी बदमाश जैसे कई आरोपियों को धर-पकड़ करते हुए 280 आरोपियों पर कार्यवाही की गई है।