चितरंगी: ग्राम कर्थुआ के अतिक्रमण कारियों पर तहसीलदार के अगुवाई में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
आज कर्थुआ बाजार एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने लंबे अरसे से अतिक्रमणकारियों का कब्जा था जहां कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला एवं एसडीएम चितरंगी के निर्देशन पर तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह के अगुआई में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार सहित चितरंगी पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही।