चितरंगी: ग्राम पंचायत रजनिया के खेखड़ा तालाब को 4 लाख 90 हजार की लागत से नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ हुआ जिला कलेक्टर।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत देवसर की ग्राम पंचायत रजनिया में स्थित खेखडा़ तालाब के नवीनीकरण का कार्य 4 लाख 90 हजार की लागत से किया जायेगा। अभियान में श्रमदान करने पहुचे सांसद सीधी सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक धौहनी कुवर सिंह टेकाम कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश ने श्रमदान किया।