चितरंगी: विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत की शांति समिति की बैठक
विंध्यनगर थाने की थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना द्विवेदी ने आगामी त्योहार बकरीद को दृष्टिगत रखते हुए आज विंध्यनगर थाना परिसर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किया।वही न्यायालय एवं शासन प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं जाने के संबंध में समझाइस भी दी गई।