रायसिंहनगर: रायसिंहनगर बार काउंसिल चुनाव के दौरान मत पत्र पर साइन करने को लेकर विवाद
रायसिंहनगर। बार काउंसिल चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मतपत्र पर साइन करवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ने पर चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई। बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी कुछ मतदाताओं ने मतदान रद्द कर पुनः चुनाव की मांग की। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रक्रिया स्थगित कर दी। कानून-व्यवस्था हेतु एसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस तैनात रही।