मोहर्रम पर फतुहा में निकले ताजिया जुलूस शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया है। पुलिस और प्रशासन की काफी मुस्तैद दिखी गई है। ताजिया जुलूस में काफी संख्या में मुस्लिम भाई के साथ हिंदू भाई भी शामिल हुए हैं। डीएसपी अवधेश कुमार, थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज जुलुस के साथ रहे हैं। पठान टोली, रायपुर,नटवा मोड, गोविंदपुर, शोरा कोठी से ताजिया निकाला गया है।