धौलपुर: किलो से भरा ट्रक पलटा ,ड्राइवर की मौत ,2 घायल
निहालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मिडवे के पास एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर आगरा चले गए। जहां इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है