धौलपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में बजट घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक
जिला प्रभारी सचिव आईएएस रोहित गुप्ता आयुक्त वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने कहा कि सभी विभाग राज्य सरकार की मंशा अनुरूप बजट घोषणाओं 2024-25 के त्वरित क्रियान्वयन हेतु अग्रसक्रिय ढंग से कार्य करें। जिला प्रभारी सचिव शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अध्यक्षता करते हुए कहा।