बहराइच: किला इलाके के बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा, इलाज के दौरान बुजुर्ग की हुई मौत
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत किला इलाके के रहने वाले बुजुर्ग को कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।