मोहनलालगंज: लखनऊ में एलडीए ने अवैध निर्माणों पर चलाया बड़ा बुलडोजर एक्शन
लखनऊ में एलडीए ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। मोहनलालगंज और गोसाईंगंज क्षेत्रों में टीम ने बुलडोजर चलाकर कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए। ग्राम रसूलपुर सादात में छह अवैध प्लाटिंग हटाई गईं। वहीं मोहनलालगंज के खुजौली क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के बने भवन को गिराया गया। नगराम रोड पर नियमों के विपरीत किए गए निर्माण पर भी कार्रवाई हुई।