राहे: कैलाश मंदिर के समीप मोतीलाल साहू लेन में एक दंपति समेत चार लोगों पर एक परिवार के लोगों ने किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज
Rahe, Ranchi | Apr 17, 2024 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कैलाश मंदिर के समीप मोतीलाल साहू लेन में एक दंपति समेत चार लोगों को एक परिवार के लोगों ने रॉड, तलवार एवं अन्य ठोस वस्तु से वारकर जख्मी कर दिया। जानलेवा हमले की घटना में पेशे से कारोबारी रविकांत वर्मा और उनकी पत्नी को पहले पीटा गया, इसके बाद उन पर तलवार एवं रॉड से हमला किया गया। घटना में जख्मी दंपति का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।