मांझा: मांझा थाने की पुलिस ने मध निषेध अधिनियम के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार: थाना अध्यक्ष
गोपालगंज जिले के माझा थाने की पुलिस ने मध निषेध और उत्पाद अधिनियम के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी सुरेश पासी बताया गया है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष ने रविवार की शाम 4:00 बजे दी है।