चांपा की बेटी अमिता श्रीवास ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, स्वस्थ होकर घर लौटीं। 8,848 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे बड़ी चोटी पर तिरंगा फहराकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत...
🔹 चांपा की पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने 22 मई को माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया।
🔹 एवरेस्ट फतह के बाद वापसी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
🔹 हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर नेपाल के काठमांडू स्थित नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
🔹 उपचार के बाद स्वस्थ होकर अमिता अपने गृह नगर चांपा लौटीं।
🔹 नगरवासियों ने उनका गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत किया।
🔹 अमिता ने वर्ष 2018 में पर्वतारोहण की शुरुआत की थी।
🔹 माउंट आबू से रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
🔹 सिक्किम के पर्वतीय क्षेत्रों में 5500 मीटर तक की चढ़ाई कर चुकी हैं।
🔹 उत्तराखंड की यूटी कांगरी चोटी और अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो भी फतह कर चुकी हैं।
🔹 माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है, जो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है।
🔹 अमिता ने कहा कि अभी उन्होंने दो महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां फतह की हैं, पांच महाद्वीप अभी बाकी हैं।
🔹 एवरेस्ट अभियान के दौरान उनकी टीम के दो सदस्यों की मौत भी हुई थी।
🔹 इस अनुभव के बाद वे भविष्य के अभियानों के लिए और बेहतर तैयारी करना चाहती हैं।
🔹 अमिता ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, समाज, जिला प्रशासन और राज्य सरकार को दिया।
🔹 परिवार ने बताया कि शुरुआती दौर में उनके पर्वतारोहण के शौक का विरोध हुआ था, लेकिन आज उनकी उपलब्धि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
🔹 परिवार को उम्मीद है कि शासन अमिता की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें स्थायी रोजगार का अवसर प्रदान करेगा।
#cgbraking #mountains #माउंटएवरेस्ट #amitashrivas