जयसिंहनगर: चमरधरी जंगल देवरा में अज्ञात कारण से महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरधरी जंगल देवरा में अज्ञात कारण से महिला के फांसी कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाकर शव का पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच में लिया में लिया है।