जांजगीर: जांजगीर में कांग्रेस ने परिसीमन बिल पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा पर लगाए आरोप
131वें संविधान संशोधन से जुड़े परिसीमन बिल के संसद में पारित नहीं होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसे राजनीतिक लाभ के लिए तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है।