जगाधरी: छछरौली में डंपर की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार को देर शाम डंपर की चपेट में आने से युवक घायल हुआ था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी देर रात मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।