कुटुंबा: एनएच-139 को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी तेज, प्रशासन की सख्ती के बाद अंबा बाजार में बढ़ी हलचल
अंबा बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-139 को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। प्रशासन की सख्ती और पूर्व में जारी नोटिस के बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने बने करकट, टीन शेड और अन्य अस्थायी ढांचों को स्वयं हटाना शुरू