गिरिडीह: हुट्टी बाजार के पास अम्बेडकर भवन में नवनिर्वाचित महापौर के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित
हुट्टी बाजार के समीप अम्बेडकर भवन सह पुस्तकालय, ऑफिसर्स कॉलोनी में नगर निगम के नव-निर्वाचित महापौर, उप महापौर एवं वार्ड पार्षदों के स्वागत सम्मान में रविवार को 12 बजे एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में महापौर प्रमिला मेहरा और उप महापौर सुमित कुमार को उनकी जीत पर पुष्पगुच्छ व सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया।