➡️ #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के तहत 183 यात्री मथुरा के लिए रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 183 तीर्थयात्रियों एवं 4 अनुरक्षकों को जिला प्रशासन द्वारा रविवार को बैतूल रेलवे स्टेशन से मथुरा के लिए रवाना किया गया। तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन क्रमांक 08813 बैतूल से मथुरा के लिए रवाना हुई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धार्मिक एवं पवित्र स्थलों की यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। मथुरा यात्रा के दौरान तीर्थयात्री भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Religious trusts & Endowments, MP
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
61 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 30, 2026