पिड़ावा: गागरीन बांध की नहरों से व्यर्थ बह रहा है पानी, जिम्मेदार बेखबर
पिड़ावा क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।यहां गागरिन सिंचाई परियोजना की नहरों से बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है। सोमवार शाम करीब 4 बजे देखा गया है कि मायाखेड़ी रोड पर स्थित नहर की एक डिग्गी लबालब हो रही है।जिसमें से पानी निकालकर आसपास नाले में जमा हो रहा है।मायाखेड़ी के दोनों तरफ से गुजरने वाले नालों में भी पानी से भरे हुए है।