भरतपुर: ग्राम रथ अभियान का भव्य शुभारंभ, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट से झंडा दिखाकर रथों को किया रवाना
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों को ग्लोबल राजस्थान ऐग्रीटेक मीट (ग्राम) व कृषि की आधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी देने के लिए चलाये जा रहे ग्राम रथों को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया।