बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र में नकली मुहर बनाने का धंधा पकड़ा गया, एक आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर हुई
कोतवाली पुलिस ने आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर नकली मुहर बनाने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इंद्रा मार्केट से आरोपी अमानुद्दीन को रंगे हाथ दबोचा। उसके पास से 34 गैर-सरकारी और 10 सरकारी मुहरें, कई प्रिंटआउट, फिंगरप्रिंट और अन्य दस्तावेज बरामद हुए।