वाराणसी में नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर के परखच्चे उड़े, केबिन में फंसा चालक
Sadar, Varanasi | Aug 13, 2024 खजुरी स्थित नेशनल हाइवे 19 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्गापुर से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसी। खड़ी ट्रक में भी सरिया लदा हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया।